बहराइच में कुत्तों के झुंड ने बालक पर किया हमला, बुरी तरह नोचकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के सम्मनपुरवा गांव में घर के सामने खेल रहे पांच वर्षीय बालक पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरदी थाना अंतर्गत सम्मनपुरवा गांव निवासी मोहम्मद सलीम (5) सोमवार शाम को घर के सामने खेल रहा था। तभी पालतू कुत्तों का झुंड आ गया। कुत्तों के झुंड ने घर के सामने खेल रहे बालक पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बालक को नोचा। बालक के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े। सभी ने कुत्तों से बालक को छुड़ाया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है। कुत्तों ने हमला किया था।

     
ये भी पढ़ें -बहराइच : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल  

संबंधित समाचार