रायबरेली : सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटती चली गई बाइक, युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज /रायबरेली, अमृत विचार। सोमवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है।दुघर्टना में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
    
घटना कोतवाली क्षेत्र के लोधवामऊ नहर पुल के पास की है। सोमवार को रायबरेली के इंदिरा नगर निवासी विवेक कुमार (35)पुत्र राम सिंह किसी काम से महराजगंज आए थे। रायबरेली वापस लौटते समय रात्रि लगभग 11 बजे  लोधवामऊ नहर पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही दूर तक घिसटती चली गई। जिससे युवक विवेक कुमार गंभीर रूप में घायल हो कर बेसुध हो गए। 

आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो। तत्काल एम्बुलेंस की मदद से युवक विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


ये भी पढ़ें -  रायबरेली में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में भिड़े दो पक्ष - लाठी और कुल्हाड़ी से किया हमला

संबंधित समाचार