Auraiya News: धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, कई घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, लोगों ने आग पर ऐसे पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में धू-धू कर ट्रांसफार्मर जला।

औरैया में धू-धू कर ट्रांसफार्मर जला। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मियों व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

औरैया, अमृत विचार। कस्बा के कटरा हेमनाथ में टाकीज से पास लगे ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने  से धू-धू कर जलने लगा। वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास खड़े लोग मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दमकल विभाग और बिजली कर्मियों को सूचना दी। बिजली कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से कस्बा के कई घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। 

सोमवार की देर शाम को कटरा हेमनाथ में टाकीज के पास रखे ट्रांसफार्मर में ओवरलोड के चलते तार में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने तेजी पकड़ ली। थोड़ी देर में पूरा ट्रांसफार्मर में आग लग गई और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा। आग को बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल को दी, दमकल विभाग सूचना पर नहीं पहुंची। उधर, बिजली विभाग को इसकी जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई।

बिजली कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर के निकट ही कई दुकानें भी है। ट्रांसफार्मरों में आए दिन आग लगने की घटना होती रहती है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

वहीं, ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता है। ट्रांसफार्मर में लगी आग के कारण क्षेत्र के आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। इससे क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिशासी अभियंता ओमवीर ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठीक कराया जा रहा है, जल्द ही विद्युत सप्लाई शुरू कराई जाएगी।

संबंधित समाचार