आगरा में सेवानिवृत जवान ने पत्नी को मारी सात गोलियां, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के सदर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सेवानिवृत जवान ने एक के बाद एक सात गोलियां मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में तुरंत जानकारी नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदर के राजपुर चुंगी के सैनिक नगर निवासी सीआरपीएफ का जवान महेंद्र सिंह कुछ दिन पहले ही सेवानिवृत्त होने के बाद घर आया था। उसने आज दोपहर लाइसेंसी राइफल से पत्नी नीता को एक के बाद एक सात गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने का आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। हत्या का कारण पत्नी द्वारा पति को बात-बात पर बेइज्जत करना करना बताया गया है। मरने वाली महिला की उम्र लगभग 48 वर्ष है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया गया।


ये भी पढ़ें - सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 48 मिनट के लिए रोकी गयी ट्रेन 

संबंधित समाचार