Kanpur Dehat: शादी के तीन दिन बाद जन्मी बेटी, परिजनों ने नवविवाहिता को रखने से किया इंकार, फिर हुआ ये सब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में शादी के तीन बाद ही जन्मी बेटी।

कानपुर देहात में शादी के तीन बाद ही जन्मी बेटी। परिजनों ने नवविवाहिता को रखने से इंकार कर दिया। बहन की मौत पर छोटी बहन की पिछले माह शादी हुई थी।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रूरा के एक गांव में शादी के तीन दिन बाद ही नवविवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। जानकारी पर ससुरालियों ने विवाहिता को अपनाने से इंकार कर दिया। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बड़ी बेटी की शादी भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में की थी। दो बच्चों के बाद में महिला की अचानक मौत हो गई। जिसपर मृतका की छोटी बहन बच्चों की देखरेख के लिए आई थी। इसके बाद बीती 15 मई को पिता ने उसकी शादी बहनोई के साथ कर दी थी।

18 मई को नवविवाहिता चौथी की विदा के बाद मायके आ गई। जहां पेट दर्द पर उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शादी के केवल तीन बाद ही बच्चा होने पर ससुरालियों ने उसे रखने से इंकार कर दिया।

विवाहिता के पिता सहित अन्य लोगों को गांव के व्यक्ति के बारे में पता चला कि छिपकर मिलता था। जिस पर पुलिस से शिकायत की गई है। थाना प्रभारी मंजीत दयाल ने बताया कि तहरीर पर छानबीन की जा रही है।

संबंधित समाचार