रामपुर: महिला के कमरे में घुसे चार शख्स, बारी-बारी से किया रेप...रिपोर्ट दर्ज
भोट, अमृत विचार। घर में घुसकर महिला को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसकी बहन से छेड़छाड़ कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में गांव के चार व्यक्ति फंस गए हैं। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नन्हे,फिदा हुसैन,इनायत और सुल्तान के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट में कहा है कि 29 मई की रात नौ बजे उसकी गैर मौजूदगी में गांव निवासी चार व्यक्ति उसके घर में घुस गए। उसकी दोनों पुत्रियों को दबोच लिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी एक पुत्री को कमरे में बंदकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दूसरी पुत्री से छेड़छाड़ कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए भी धमकाया।
अगले दिन उसके घर पहुंचने पर उसकी पुत्रियों ने आप बीती बताई तो वह आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने थाने जाने लगी। आरोपियों के चार अन्य साथियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। पुलिस कार्रवाई न करने के लिए धमकाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 452, 354, 504, 506, 376 डी सहित कई धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- रामपुर : डंपर ने साइकिल सवार बुजुर्ग किसान को मारी टक्कर, मौके पर मौत
