Mahoba News : बुखार से पीडित जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत, रोजाना 800 से 100 मरीज पहुंच रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में बुखार से पीडित जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत।

महोबा में बुखार से पीडित जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में बुखार सिर दर्द और उल्टी दस्त के मरीज प्रतिदिन 800 से 1000 तक पहुंच रहे है।

महोबा, अमृत विचार। जिले में वायरल बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। तेज धूप और बढती गर्मी के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में कई दिन से बुखार का इलाज करा रहे दो मरीजों की बुधवार को मौत हो गई। 

थाना कबरई के शंकर पुरवा निवासी हृदेश 16 और इमलिया डांग निवासी राधारानी 55 कई दिनों से बुखार से पीडित थी। बुखार न उतरने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया था। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। डॉक्टर नियमित राउण्ड पर भर्ती मरीजों की देखरेख भी कर रहे थे। समय से दवाये भी मुहैया कराई जा रही थी।

लेकिन मंगलवार की रात को दोनों मरीजों की तबियत बिगडी और उनकी बुधवार को मौत हो गई। पिछले एक पखवारा से जिले में मरीजों की संख्या तेजी से बढ रही है। अस्पताल में बुखार सिर दर्द और उल्टी दस्त के मरीज प्रतिदिन 800 से 1000 तक पहुंच रहे है। इतना ही नही इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज भी जिला अस्पताल आ रहे है। बुधवार को दो मरीजों की मौत से लोगों में भय बढ गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज