सोनभद्र में चार तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख का गांजा बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक मे बनाये गए चैम्बर व अतिरिक्त डिजल टैंक से 450 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 45 लाख रूपये है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर सर्विलांस, एसओजी टीम व थाना शाहगंज पुलिस ने शाहगंज-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बेलाव के पास दो संदिग्ध ट्रको को जांच के लिए रोका और चार लोगों को हिरासत मे ले लिया।

पुलिस टीम ने जांच में दोनों ट्रकों में बनाए गए अवैध चैम्बर व अतिरिक्त डिजल टैंक से 450 किलो अवैध गांजा बरामद किया। पूछताछ करने पर तस्करों द्वारा बताया गया कि वे मिलकर गांजा का क्रय-विक्रय का कारोबार करते हैं, चार दिन पहले वे लोग दोनो ट्रक लेकर उड़िसा प्रांत के सम्भलपुर सोनपुर गये वहां पर एक व्यक्ति ट्रकों को लेकर चला गया तथा लगभग छह घण्टे बाद वह ट्रकों में गांजा लोड करके हम लोगों को दे दिया।

पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के भय से रुट बदलकर मीरजापुर जा रहे थे कि तभी पकड़ लिए गए। पुलिस ने बताया की गिरफ्तार लोग पूर्व मे भी कई बार गांजा तस्करी कर चुके हैं। पुलिस ने शाहगंज थाने पर चारों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-संजीव जीवा हत्याकांड में घायल बच्ची के लिए फरिश्ता बने महेंद्र, गोद में लेकर पैदल भागते हुए पहुंचे अस्पताल

 

संबंधित समाचार