लखनऊ विधानसभा के सामने आत्मदाह की कोशिश, महिलायें और बच्चे भी रहे शामिल, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश स्थित विधानसभा के सामने आज फिर एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आत्मदाह करने पहुंचे परिवार को बचाया है। 

दरअसल, उन्नाव जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश हुई थी। जिसके चलते पूरा परिवार आक्रोशित था। आक्रोशित परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस परिजनों से जानकारी हासिल कर रही है। 

आरोप है कि उन्नाव जिले के एक गांव में दबंगों ने एक परिवार की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब विरोध किया तो पूरे परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं जब पुलिस से शिकायत करने पीड़ित परिवार पहुंचा। तो उसकी भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के इस रवैये से आक्रोशित परिवार के लोग आज विधानसभा के सामने पहुंचे और आत्मदाह की कोशिश की। जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के सक्रियता से पूरे परिवार की जान बच सकी है।

इसके अलावा पीड़ित परिवार को पुलिस ने बचाने के बाद पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करा उचित कार्रवाई की  बात कही है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान झूठ की है- अविनाश राय खन्ना ने कांग्रेस नेता पर बोला हमला

संबंधित समाचार