हरदोई: 100, 200 और 500 की नकली नोट के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नकली नोट चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है यह लोग नकली नोट चला कर अपना जीवन यापन करते थे। पुलिस ने इनके पास से 100 ,200 व 500 के नोट बरामद किए हैं। थाना सुरसा की पुलिस ने ग्राम सुगवा निवासी रामू सिंह उर्फ नरायण सिंह पुत्र अरुण सिंह तथा ग्राम खुदुई  फतियापुर निवासी महेंद्र पाल पुत्र रामपाल को गिरफ्तार कर लिया इनके पास से 100, 500 व 200 के नोट भारी मात्रा में बरामद हुए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

पुलिस अभी यह नहीं पता लगा सकी है कि यह नकली नोट कहां से आते थे?  इनको कहां से संचालित किया जा रहा था इसकी चर्चा जोरों पर है। बताते चलें जिले में लगातार व्यापारियों के पास नकली नोट आ रहे हैं यह नोट कहां से आ रहे हैं इसका पता अभी नहीं लग सका है। अब इन दोनों आरोपियों को पकड़े जाने के बाद शायद इसका खुलासा हो सके कि जिले में नक़ली नोट कहां से आते हैं। नकली नोटों को बनाने वाले कौन लोग हैं। यह शायद इन आरोपियों से पुलिस पता कर सके।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सागौन की बेशकीमती लकड़ी बरामद, वन कर्मियों ने कब्जे में लिया

संबंधित समाचार