बरेली: BJP ने टिफिन बैठक का किया आयोजन, भाजपाइयों ने रोटी के साथ भिंडी और राजमा-चावल का लिया स्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने मिनी बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में आज टिफिन बैठक का आयोजन किया । इस बैठक में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, यूपी सरकार के वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम के साथ तमाम भाजपा के नेताओं ने भागीदारी की। टिफिन बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार साझा किये ।

इस मौके पर सभी भाजपा नेताओं ने एक साथ मिलकर खाना खाया। इस दौरान सभी नेताओं में गजब की ट्विनिंग देखी गई। टिफिन बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, यूपी सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम ने एक साथ मिलकर रोटी, चावल, भिंडी और राजमा का स्वाद चखा।

डॉक्टर अरुण सक्सेना ने देश प्रदेश में भाजपा सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही कोरोना काल में सरकार द्वारा कराए गए कार्य पर अपने विचार मीडिया कर्मियों के सामने रखे। मेयर उमेश गौतम ने टिफिन बैठक में बताते हुए कहा कि बैठक में सभी नेता एवं कार्यकर्ता एक साथ बैठने के साथ कई मुद्दों पर सभी ने अपने विचार रखे है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही तय कर चुके हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर संतोष गंगवार को अपना सांसद बनाना है।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक्सयूवी कार न मिलने पर पत्नी के न्यूड फोटो किए वायरल, पिता की हार्ट अटैक से मौत

संबंधित समाचार