Farrukhabad: महिला अधिकारी से वर्ष 2012 में दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आठ फंसे, आरोपी अब मांग रहा 20 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में महिला अधिकारी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया।

फर्रुखाबाद में महिला अधिकारी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। वर्ष 2012 में दुष्कर्म किया था। अब 20 लाख की मांगी रंगदारी। मना करने पर धमकी दे रहा।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के मामले में आरोपी के साथ उसके बाप, भाई व माँ सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
 
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता फतेहगढ़ के एक विभाग में महिला अधिकारी के पद पर तैनात है| पीड़िता महिला अधिकारी ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया | जिसमें कहा कि बूरा वाली गली में  आरोपी मयंक उर्फ मोहित यादव पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी देवरामपुर की दुकान थी| उसका बूरावाली गली में अपने रिश्तेदार के घर आना जाना था| जब वह बूरा वाली गली में अपने रिश्तेदारी में आती थी तो आरोपी मोहित उसे घेरता था|

मार्च 2012 में वह 17 साल की थी| मार्च 2012 में ही आरोपी ने पीड़िता महिला अधिकारी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म अपनी दुकान में किया| जिसके बाद उसका आपत्ति जनक वीडियो भी बनाया| जिसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। रंगदारी भी वसूल की। अब आरोपी ने उससे 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी न देने पर फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करनें की धमकी दी|

आरोपी ने दफ्तर में आकर भी पीड़िता से गाली-गलौज व मारपीट की| पीड़िता के पिता ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के पिता महेश चंद्र, माँ रेखा यादव व भाई रोहित ने जान से मारने की धमकी दी | आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिवार के खिलाफ कई शिकायतें की। जो दो जाँच में झूठी पाई गई| आरोपी व उसके परिजन कई अन्य नाबालिक लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे व्लैकमेल कर उसने धन अर्जित कर तमाम बेनामी सम्पत्ति अर्जित कर ली है।

पुलिस ने आरोपी मोहित, उसके पिता महेंश चंद्र यादव , भाई रोहित यादव, माँ रेखा यादव व चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुंदन यादव गैंग का आरोपी मोहित यादव सक्रिय सदस्य भी रहा है| उसके साथ बहुत से अपराधी है| आरोपी मोबाइल नम्बर बदल-बदल कर धमकी दे रहा है| शहर कोतवाल निरीक्षक अनिल कुमार चौबे नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है | जाँच की जा रही है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


फर्रुखाबाद, अमृत विचार। महिला अधिकारी के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के मामले में आरोपी के साथ उसके बाप, भाई व माँ सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
 
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता फतेहगढ़ के एक विभाग में महिला अधिकारी के पद पर तैनात है| पीड़िता महिला अधिकारी ने शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया | जिसमें कहा कि बूरा वाली गली में  आरोपी मयंक उर्फ मोहित यादव पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी देवरामपुर की दुकान थी| उसका बूरावाली गली में अपने रिश्तेदार के घर आना जाना था| जब वह बूरा वाली गली में अपने रिश्तेदारी में आती थी तो आरोपी मोहित उसे घेरता था| मार्च 2012 में वह 17 साल की थी| मार्च 2012 में ही आरोपी ने पीड़िता महिला अधिकारी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म अपनी दुकान में किया| जिसके बाद उसका आपत्ति जनक वीडियो भी बनाया| जिसको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। रंगदारी भी वसूल की। अब आरोपी ने उससे 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी न देने पर फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करनें की धमकी दी| आरोपी ने दफ्तर में आकर भी पीड़िता से गाली-गलौज व मारपीट की| पीड़िता के पिता ने जब आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के पिता महेश चंद्र, माँ रेखा यादव व भाई रोहित ने जान से मारने की धमकी दी | आरोपियों ने पीड़िता व उसके परिवार के खिलाफ कई शिकायतें की। जो दो जाँच में झूठी पाई गई| आरोपी व उसके परिजन कई अन्य नाबालिक लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनसे व्लैकमेल कर उसने धन अर्जित कर तमाम बेनामी सम्पत्ति अर्जित कर ली है। पुलिस ने आरोपी मोहित, उसके पिता महेंश चंद्र यादव , भाई रोहित यादव, माँ रेखा यादव व चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि कुंदन यादव गैंग का आरोपी मोहित यादव सक्रिय सदस्य भी रहा है| उसके साथ बहुत से अपराधी है| आरोपी मोबाइल नम्बर बदल-बदल कर धमकी दे रहा है| शहर कोतवाल निरीक्षक अनिल कुमार चौबे नें बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है | जाँच की जा रही है

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार