लखनऊ: चयनित नर्सिंग अफसरों को आज सीएम योगी बांटेंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ/अमृत विचार। नर्सिंग परीक्षा के परिणाम स्वरूप चयनित नर्सिंग अफसरों को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। पीजीआई के निदेशक प्रो.आरके धीमन ने बताया कि राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए स्टॉफ नर्स के 1974 पदों की भर्ती का उत्तरदायित्व चिकित्सा विभाग ने पीजीआई को दिया था।
संस्थान ने परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल को शासन को प्रदान किया गय था। इसमें संजय गांधी पीजीआई के 905, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 431, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के 53 और राजकीय मेडिकल कॉलेजों के 53 नर्सिंग आफिसर चयनित हुए हैं। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, महानिदेशक किन्जल सिंह व लोहिया संस्थान की निदेशक प्रो. सोनिया नित्यानंद भी मौजूद रहेंगी।
यह भी पढ़ें:-UP के गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार ने निरस्त किए पांच साल के सभी Traffic चालान
