अयोध्या: रामपथ पर जेसीबी के नीचे दबने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
श्री राम अस्पताल के पास सुबह 5 बजे हुआ हादसा
अयोध्या, अमृत विचार। रामपथ पर निर्माण के दौरान जेसीबी के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा श्रीराम अस्पताल के पास सुबह 5 बजे के करीब का है। रामपथ पर बनाए जा रहे डक्ट पर मिट्टी पटाई का काम चल रहा था।
काशीराम कालोनी में रहने वाला युवक 42 वर्षीय करिया पुत्र स्वर्गीय हनुमान प्रसाद रेलवे स्टेशन रोड पर अपनी मां के लिए चाय लेकर गया था। लौटते वक्त वह जेसीबी की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करिया घर वालो से अलग काशीराम कालोनी में रहता था।
यह भी पढ़ें:-UP IAS Transfer: यूपी में कई आईएएस अफसरों के हुए तबादले, नेहा शर्मा को मिली गोंडा की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
