रायबरेली: बस कंडक्टर को महिला यात्री से बदसलूकी करना पड़ा भारी, हुआ बर्खास्त, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज, रायबरेली, अमृत विचार। प्रतापगढ़ डिपो की बस  कंडक्टर द्वारा महिला यात्री के साथ की गई गाली गलौज व मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव निवासिनी युवती प्रीति यादव अपनी मां कलावती के साथ लालगंज से प्रतापगढ़ डिपो की बस में चढ़ी थी।

आरोप है कि पहले तो बस के परिचालक ने उसके ऊपर गंदी नियत से हाथ रख दिया। वह किसी तरह परिचालक का हाथ हटाकर बस के अंदर पहुंची और सीट पर बैठ गई। युवती का कहना है कि उसने सेमरी तक के टिकट के लिए परिचालक को पैसा दिया। लेकिन स्टाफ नजदीक आने के बावजूद जब चालक ने उसे टिकट नहीं दिया तो वह टिकट मांगने लगी। जिससे परिचालक आग बबूला हो गया और आवेश में आकर गाली गलौज करने लगा। 

युवती की मां द्वारा बीच-बचाव करने पर उसकी लात घूसो से पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान महिला जोर-जोर से रोती चिल्लाती रही लेकिन कोई बचाव में नहीं आया। साथ ही वीडियो बना रही युवती को भी कंडक्टर ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसके चेहरे पर चोट आई है।

जिसके चलते वह जिला अस्पताल में भर्ती है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद  विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होते ही परिवहन निगम के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की है और संविदा परिचालक की सेवाएं समाप्त कर दी है।

यह भी पढ़ें:-सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी हरकत, जिसे देख पति को बुलानी पड़ी पुलिस, थाने पहुंचा नव दंपती, जानें फिर क्या हुआ

 

संबंधित समाचार