हरदोई : किशोरी की हत्या के आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हत्या कर शव को लटकाने के आरोपों की जांच करने में जुटी पुलिस

हरदोई, अमृत विचार। किशोरी की हत्या के आरोपी जो कि डेढ़ माह पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था, का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। इस मामले में घर वालों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस लगाए गए आरोपों की जांच करने में जुट गई है।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के मल्लाहन पुरवा मजरा मगराहा  निवासी राजू पुत्र रामसनेही करीब दो साल पहले गांव की एक किशोरी की हत्या के मामले में जेल गया था। वह डेढ़ माह पहले ही जेल से छूट बाहर आया था। रविवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक पीपल के पेड़ से लटकता हुआ देखा गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में राजू के घर वालों ने गांव के ही रामलाल पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल हर पहलू से छानबीन की जा रही है।


ये भी पढ़ें - वाराणसी पहुंचे CM योगी, कहा - PM मोदी के विजन से आगे बढ़ रहा देश

संबंधित समाचार