Earthquake: उत्तरी जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज़ झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 की तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान के उत्तरी हिस्से में स्थित मुख्य द्वीप होक्काइदो में रविवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया, लेकिन किसी के हताहत होने या किसी नुकसान के बारे में तत्काल खबर नहीं मिली है। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

 क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों में समस्याओं की कोई रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा उत्तरी जापान में बिजली आपूर्ति या बुलेट ट्रेन के संचालन में व्यवधान की भी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, शाम छह बजकर 55 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 140 किलोमीटर की गहराई में था और यह होक्काइदो के दक्षिण पश्चिम में आया। 

एजेंसी ने कहा कि झटका द्वीप के ज्यादातर हिस्से में महसूस किया गया जिसमें चितोस और अतसुमतो शहर भी शामिल हैं। देश के सबसे बड़े द्वीप उत्तरी होन्शु के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। इसी द्वीप पर तोक्यो स्थित है। हालांकि राजधानी इससे प्रभावित हुई। 

ये भी पढ़ें:- Pakistan में 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण धर्मांतरण फिर जबरन की शादी, कराची से बरामद

संबंधित समाचार