प्रयागराज: बारात से पहले निकली दूल्हे की अर्थी तो रो पड़ा पूरा इलाका, घर में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। घर में खुशी का माहौल था। बारात की तैयारी की जा रही थी। पिता के साथ रिश्तेदार सभी तैयारी मे जुटे थे। किसी को क्या पता था कि जिस बेटे की बारात के लिए गाड़ी फूलों से सजाई जा रही थी, उसी बेटे के लिए घरवालों को अर्थी सजाना पड़ेगा। बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शादी वाले घर में मातम छा गया।

पुलिस बेटे का शव को लेकर घर पहुंची तो हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शादी की सारी तैयारियां रोक दी गई। कुछ देर के बाद परिवार वालों ने बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना घूरपर क्षेत्र मामा भांजा चौराहे के समीप की है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार निषाद (23) पुत्र जोखू लाल गोगा निवासी बसवार थाना घूरपुर की रविवार को शादी थी। घर मे बारात ले जाने की तैयारी चल रही थी। कमलेश किसी काम से नैनी अपने बाइक से आया था और  मोटरसायकिल खड़ी कर वह रोड पार कर रहा था। उसी समय निजी बस ने उसे टक्कर मार दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। उधर परिजनों को घटना की सूचना मिली तो सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

शादी कि तैयारियों को रोक कर बेटे के अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।  बतादेकि कमलेश तीन भाइयों में सबसे छोटा और घर का कमलेश था।  दरवाजे पर ढोल ताशे नगाडे कि आवाज रोने और चीखने मे बदल गई। घरवालों ने बताया कि  बारात मेजा के पिपराव जानी थी। इसी बीच घर मे कमलेश की मौत की खबर आ गई।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहू का भ्रूण हाथ में ले कर थाने पहुंची सास! भाजपा नेता की पिटाई से महिला की हुआ गर्भपात! जानें मामला

संबंधित समाचार