लखनऊ: दबंगों ने युवक पर किया चाकू से हमला, हसनगंज पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हसनगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत डालीगंज पुल के समीप पिटाई का बदला लेने के लिए दबंगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित युवक के पेट और गर्दन पर वार कर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ भाग निकले। इसके बाद परिजनों ने युवक को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

डालीगंज पुल झोपड़पट्टी निवासी केवला देवी ने बताया कि गत 08 जून को पति मोनू का पड़ोसी दिलदार से विवाद हो गया था। उसके पति ने दिलदार की पिटाई कर दी थी। अगले दिन दिलदार साथी नजीर, राजू उर्फ मिथलेश, राजकुमार और खलीफा के संग पिटाई का बदला लेने के लिए उसके घर के समीप पहुंचा। जहां मोनू को आता देख आरोपितों ने घेर कर उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराब बढ़ने पर दिलदार ने मोनू पर चाकू से हमला कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने मोनू के पेट और गर्दन पर वार कर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया था। इसके बाद हमलावर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन मोनू को नजदीकी अस्पताल में लेकर गए लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 15 हजार से ज्यादा है सैलरी तो भी अधिक पेंशन के लिए पात्र, EPFO ने संशय से उठाया पर्दा, कहा- जल्द करें आवेदन

संबंधित समाचार