महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर कानूनी कार्यवाही की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अजमेर। राजस्थान में अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर यहां दरगाह अन्जुमन सचिव सरवर चिश्ती की लड़कियों. महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

ये भी पढ़ें - डेरा अनुयायी हत्या मामला: पंजाब पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार

जैन ने अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे पत्र में बताया कि - अजमेर में वर्ष 1992 के छायाचित्र ब्लैकमेल कांड पर बनी फिल्म " अजमेर -92" के सम्बंध में मीडिया के समक्ष सरवर चिश्ती ने कहा कि - लड़की चीज ही ऐसी है, बड़े से बड़ा आदमी भी फिसल जाता है। जैन ने महिलाओं.लड़कियों को "चीज" बताने पर कड़ा ऐतराज कर सरवर चिश्ती की अभद्र सोच व मानसिकता को दर्शाता है।

जिससे ये जाहिर होता है कि लड़की मात्र उपभोग की वस्तु है। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से चिश्ती के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग करते हुए इसे देश की समस्त महिला शक्ति के हित में रहना बताया। उल्लेखनीय है कि देश में रीलिज होने जा रही फिल्म अजमेर-92 को लेकर बयानबाजी चरम पर हैं।

ये भी पढ़ें - नासिक: डिवाइडर से टकराई कार, चार मौत और चार घायल

संबंधित समाचार