बरेली: अशरफ के गुर्गे पूर्व पार्षद पर मकान कब्जा करने की कोशिश का आरोप
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में माफिया अशरफ का गुर्गा और पूर्व पार्षद फर्जी कागजात तैयार कर एक युवक के मकान पर कब्जा करना चाहता है। पूर्व पार्षद खुद को एसएसपी और सीओ का करीबी बताकर उगाही और दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व पार्षद समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला चक महमूद पुराना शहर निवासी नदीम खां ने बताया कि उसके पास के रहने वाले पूर्व पार्षद मो. फिरदौस और आफताब उर्फ सरवर खां ने उसके मकान के फर्जी कागजात तैयार किए हैं। वह उसका मकान हड़पना चाहते हैं। आरोप है कि दोनों माफिया अशरफ और उसके साले सद्दाम गिरोह के गुर्गे हैं।
नदीम खां ने बताया कि आरोपियों ने उसकी फेसबुक आईडी से फोटो निकाले हैं। आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से उसने मकान हड़पने के लिए उस पर झूठा मुकदमा लिखवाया, जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा। आरोपी का उसके घर के सामने बारात घर है। जिसमे पार्किंग की जगह पर्याप्त नहीं है। जिसके कारण वह उसका मकान हड़पना चाहता है।
लल्ला गद्दी के केस की पैरवी के लिए मांगता है रंगदारी
माफिया अशरफ से बरेली जिला जेल में अवैध मुलाकात को लेकर पुलिस लल्ला गद्दी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोप है कि लल्ला गद्दी के केस की पैरवी के लिए आरोपी लगातार उससे और अन्य लोगों से रंगदारी की मांगते हैं।
ये भी पढ़ें-
