अमेठी में लापता मासूम बच्चे की नृशंस हत्या, नाले के पास मिला जला हुआ शव, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले के जामो क्षेत्र में सोमवार को एक मासूम का जला हुआ शव नाले के पास मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक रविवार देर शाम घर से लापता हो गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चे का शव गांव के समीप नाले के पास पड़ा मिला। रविवार को देर शाम बच्चा घर से गायब हो गया था। बच्चे के शरीर पर जले का निशान पाया गया है। उसकी आंखे भी फोड़ दी गई थी। परिजनों ने अंधविश्वास के चक्कर में बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका व्यक्ति किया है।

उन्होंने बताया किरेसी गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति के चार वर्षीय पुत्र सत्येंद्र उर्फ दीपू का का अधजला शव मिला। बच्चे के शरीर पर जगह जगह जगह जले के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने आशंका जताया है कि अंधविश्वास के चलते किसी ने बच्चे की बलि देने के चक्कर में जला जला कर मार डाला है। मासूम बच्चे की आंखें भी जला दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम सात बजे के बाद बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका नाम पता नहीं चला। सोमवार को खोजबीन के दौरान उसका शव गांव के समीप नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता जितेंद्र प्रजापति ने बताया कि आज मेरे बच्चे का शव मिला है।

उन्होंने बताया कि जगह जगह जला दिया गया था। दोनों आंखें फोड़ दी गई थी। ऐसा प्रतीत होता है। किसी ने अंधविश्वास के चक्कर में ऐसा किया है। उसके पिता ने ऐसा कृत्य करने वाले दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मांग द्विवेदी ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के रेसी गांव में एक बच्चे का सब मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Breaking News : हरदोई जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर खान मुबारक की मौत 

संबंधित समाचार