मुरादाबाद : खुले में जाम छलकाने वालों पर चला पुलिस का डंडा, 741 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने पूरे मंडल में अभियान चलाकर की कार्रवाई

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा कारण है लोगों द्वारा शराब पीकर वाहनों से सड़कों पर फर्राटा भरना। इस पर लगाम लगाने के लिए रविवार रात डीआईजी शलभ माथुर के निर्देश पर मंडल भर में एक घंटे का विशेष अभियान चलाया गया।

रविवार की रात साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक चलाए गए इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर शराब पीकर वाहनों से घूमते हुए नजर आए। कुछ ऐसे भी रईसजादे थे जो कार के बोनट पर ही जाम छलकाते हुए मिले। पुलिस ने टोका तो वह उनसे भिड़ गए। जमकर तकरार भी की। पुलिस वालों को ट्रांसफर कराए जाने की भी धौंस मिली। 

पुलिस ने बिना किसी दबाव के जो शराब पिए मिला, उसका चालान किया। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान 4702 लोगों को मंडल भर में पुलिस द्वारा चेक किया गया। इस दौरान 741 लोग शराब के नशे में धुत पाए गए। सभी का चालान करने की कार्रवाई की गई है। परिजनों को बुलाकर उनके हवाले किया गया। दोबारा शराब पीकर सड़कों पर घूमते हुए पाए गए तो मुकदमा दर्ज कर सीधे जेल भेजने की चेतावनी दी गई।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अवध असम एक्सप्रेस में पकड़े गए दो फर्जी टीटीई, AC कोच में यात्रियों से कर रहे थे अवैध वसूली

संबंधित समाचार