ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप इतिहास में 7 बार भिड़ंत, हर बार भारत ने पाकिस्तान को किया परास्त...यहां जानिए
नई दिल्ली । आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 इसी साल भारत की मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर खेला जाएगा। भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान का आगाज आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में करेगी, जबकि एक सप्ताह बाद (15 अक्टूबर) पाकिस्तान के खिलाफ मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल सात बार भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ है। हर बार भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का आखिरी बार भिड़ंत 2019 में हुआ था। इस मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से 89 रनों से पाकिस्तान को हराया था।
एक नजर...
- वर्ल्ड कप 1992 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 43 रनों से हराया था।
- वर्ल्ड कप 1996 में भारत और पाकिस्तान की टीम फिर आमने-सामने थी। बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 39 रनों से हराया।
- वर्ल्ड कप 1999 में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 227 का लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तानी टीम 180 पर सिमट गई।
- वर्ल्ड कप 2003 एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था। सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में भारत ने 26 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया था और पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।
- वर्ल्ड कप 2011 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी। चंडीगढ़ में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों शिकस्त दी थी।
- वर्ल्ड कप 2015 में भारत ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराया था। एडिलेड में खेले गए इस मैच में भारत ने 300 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 224 रन पर ढेर हो गई।
- वर्ल्ड कप 2019 में आखिरी बार भारत और पाकिस्तान की टीम का आमना-सामना हुआ है। भारत ने इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम से 89 रनों से जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें : ODI World Cup 2023 : अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, जानें शेड्यूल!
