बरेली: नगर निगम की जेसीबी गरजी, ढहाए अधिवक्ताओं के अवैध चेम्बर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली न्यायालय से कैंट की तरफ जाने वाले मार्ग पर कुछ अधिवक्ताओं ने अवैध रूप से अपने चेम्बर बना रखे हैं। आज नगर निगम की टीम इन चेम्बरों को हटाने पहुंच गई। नगर निगम टीम के साथ अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, ललतेश सक्सेना, प्रवर्तन दल के रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार भोला आदि ने जैसे ही अवैध चेम्बरों को हटाना शुरू किया भारी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और चेंबर हटाने का विरोध करने लगे।

विरोध की सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट नहने राम, सीओ स्वेता यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा। इस बीच नगर निगम की जेसीबी ने अधिवक्ताओं के चेंबर को तोड़ दिया। यहां चेम्बर वरिष्ठ अधिवक्ता लाखन सिंह, सैनिल प्रताप सिंह समेत चार अधिवक्ताओं ने बना रखे थे। इस दौरान सूचना पर अधिवक्ता के नेता बीपी ध्यानी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक उनके अधिकारियों से नोकझोंक हुई। इस घटना से अधिवक्ताओं में काफी रोष है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन दिन से धरने पर बैठे बाबा का टूटा सब्र, लगाया अलीगंज-रमपुरा मार्ग पर जाम

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज