बरेली: तीन दिन से धरने पर बैठे बाबा का टूटा सब्र, लगाया अलीगंज-रमपुरा मार्ग पर जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तीन दिन से जर्जर सड़क और बिजली आदि की समस्या को लेकर धरने पर बैठे बाबा का आज सब्र टूट गया। बाबा ने सड़क पर ही जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बाबा को आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। इस बीच काफी अफरा तफरी का माहौल रहा।

बताते चलें कि आंवला के अलीगंज में रविवार की सुबह 11:00 बजे से भूख हड़ताल पर बैठे पड़ोस के बेहटा बुजुर्ग गांव के शिव मंदिर के महंत हठ योगी विजय देवनाथ से आज तीसरे दिन भी जब किसी प्रशासनिक अधिकारी ने संपर्क नहीं किया तो आक्रमक होकर हठयोगी ने अलीगंज-रमपुरा मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना से हड़कंप मच गया। बिशारतगंज व अलीगंज इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर हठयोगी को अधिकारियों के आने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवा दिया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही।

ये भी पढ़ें- बरेली: एमए समाजशास्त्र की परीक्षा में सात छात्र नकल करते पकड़े

संबंधित समाचार