अयोध्या: मैदान में उतरे महापौर, अफसरों के छूट रहे पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी आजकल पूरे फार्म में हैं। उनकी कार्यशैली को लेकर अब तक एसी कमरों में रहने वाले अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। महापौर रोजाना अफसरों की टीम को लेकर नगर के भ्रमण पर निकल रहे हैं। हाल यह है कि नगर आयुक्त से लेकर अपर आयुक्त और अन्य अधिकारी दफ्तर से लेकर फील्ड तक दौड़ लगा रहे हैं। 
  
इसी के चलते महापौर ने अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की यह कोशिश है जगह जगह वर्षों से हो रहे परंपरागत जलभराव स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से कराई जा सके। 

उन्होंने बताया नगर निगम जनौरा तालाब के जल को तिलोदिकी गंगा में मिलाने के लिए नालों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों का भ्रमण लगातार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ल, सहायक अभियंता राजपति यादव, अवर अभियंता विनोद पटेल, राकेश सिंह, विपिनेश पांडेय, रमेश गुप्ता राणा, अशोक तिवारी इत्यादि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बोर्ड ने खारिज कर दिया गृहकर लगाए जाने का प्रस्ताव, गोसाईगंज नगर पंचायत की बैठक में लाए गए 24 प्रस्ताव

संबंधित समाचार