लखनऊ: रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरगंज के भमरौली रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने बरामद किया शव

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत भमरौली रेलवे क्रासिंग पर सोमवार देर रात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक फोन आने पर घर से निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त दुबग्गा थाने के दौलतखेड़ा निवासी सूरज गुप्ता (22) के रुप में की गई। मृतक कैटरिंग का काम करता था। भाई रवि ने बताया कि सूरज काम से लौटा था। उसके दोस्त ने फोन कर उसे घर से बुलाया था। रात करीब 11.45 बजे पुलिस ने सूरज के का शव भमरौली रेलवे क्रासिंग के पड़े होने की सूचना दी।

पुलिस का कहना है कि युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि सूरज के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। चेहरे का आधा हिस्सा गायब है। बताया कि मृतक अविवाहित था। उसके परिवार में मां रेशमा गुप्ता, भाई रवि व विक्की और एक बहन कोमल है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: हत्यारोपितों के घर के सामने शव दफनाने पर अड़े सब्जी विक्रेता के परिजन, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार