लखनऊ: घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला समेत एक अन्य से ठगे 7.09 लाख, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में आए-दिन साइबर अपराधी लोगों को घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर उनकी जमा पूंजी हड़प रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर अपराधियों ने  महिला समेत एक अन्य से 7.09 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद पीड़ितों ने आशियाना और पीजीआई थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सेक्टर जी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी हर्षदीप सिंह ने बताया कि गत 23 मई को उनके मोबाइल पर आयशा गंगेश नाम की एक महिला ने पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर मोटा मुनाफा कमाने का वाट्सएप पर मैसेज किया था। महिला पर भरोसा कर पीड़ित ने हामीभर दी।

इसके बाद जालसाजों ने टेलीग्राम मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए बिट क्वाइन में निवेश के नाम पर कई मदों कुल  6,29,433.10 रूपये ट्रांसफर कर लिए। बावजूद इसके पीड़ित को कमीशन नहीं मिला। रुपये मांगने पर पीड़ित का नंबर ब्लॉग कर दिया गया।

ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने आशियाना थाने में लिखित शिकायत देते हुए आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पीजीआई थाने में सैनिकनगर निवासी विन्धया सिंह ने साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि जालसाजों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर उनसे 79645 रूपये हड़प लिए। कमीशन मांगने पर आरोपित 90 हजार रुपये ट्रांसफर करने की बात करने लगे। पीजीआई प्रभारी निरीक्षक राना राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कुर्सी को लेकर विधायक और अध्यक्ष में कहासुनी, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव