NEET UG Result 2023 : Kannauj में दो बेटियों समेत चार का नीट में चयन, डॉक्टर बनकर जरूरतमंद की करेंगे सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में दो बेटियों समेत चार का नीट में चयन।

कन्नौज में दो बेटियों समेत चार का नीट में चयन हुआ। अभियोजन अधिकारी के बेटे मुकुंद ने सामान्य वर्ग में 6257वीं रैंक पाई।

कन्नौज, अमृत विचार। चिकित्सा सेवाओं में जाने के लिए होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में इस बार जिले से चार मेधावियों का चयन हुआ है। इसमें दो बेटियां भी शामिल हैं। सभी ने गरीबों व जरूरतमंद मानवता का सेवा करने का संकल्प दोहराया है।

कन्नौज मुख्यालय पर न्यायालय में कार्यरत अभियोजन अधिकारी रविंद्र पचौरी के बेटे मुकुंद पचौरी ने यह सफलता प्राप्त की है। उसने सामान्य वर्ग में 6257 वीं रैंक पाकर माता पिता का मान बढ़ाया है। इस सफलता से हर्षित माता-पिता ने बेटे को आगे बढ़ने का आशीर्वाद देने के साथ ही पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा करने की सीख दी। मुकुंद ने बताया कि वह बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहता था। इसी उद्देश्य को लेकर पढ़ाई की और सफलता भी प्राप्त की। अब वह जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना ध्येय बनाएगा।

NEET 2023 News Kannauj

थाना इंदरगढ़ के हरौलपुर्वा गांव निवासी महेश सिंह पेशे से उमर्दा कस्बे के जीआईसी इंटर कालेज में प्रवक्ता हैं। उनका बड़ा पुत्र देवेंद्र सिंह चिकित्सक बनने का सपना बचपन में देख चुका था। ऐसे में शिक्षक ने उस की शुरुआती शिक्षा पर ध्यान दिया। चिकित्सक बनने के लिए आयोजित नीट की परीक्षा दी। मंगलवार की देर शाम आए परीक्षाफल में उसकी आल इंडिया में 8349 रैंक आने पर परिजनों में खुशी का माहौल छा गया।

NEET 2023 News

माता पिता ने छात्र को मिठाई खिलाकर उसका उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की कामना की। देवेंद्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही बीमारियों को देखकर उसने मानवता की सेवा करने का प्रण लिया था। फिर प्रवेश परीक्षा के लिए 15 से 16 घंटे तक अध्ययन किया। वह चिकित्सक बनने के बाद गरीबों की सेवा करेगा। 
                           
बेटियों ने नीट में सफल होकर बढ़ाया मान

कस्बा में दो बेटियों ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया में क्रमशः 826 एवं 5262वीं हासिल कर परिवार सहित कस्बा का मान बढ़ाया। परिजनों ने मिठाई खिलाकर उत्तीर्ण छात्राओं का हौसला बढ़ाया है।

मोहल्ला संजय नगर निवासी परिषदीय विद्यालय के शिक्षक नीलेश चतुर्वेदी की बेटी सौम्या एवं सीएचसी पर तैनात नेत्र चिकित्सक राजीव त्रिपाठी की बेटी देवांशी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पात्रता सहप्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 में क्रमशः 720 अंकों में 684 अंक हासिल कर आल इण्डिया कैटेगरी रैंक 826व 636 अंक प्राप्त कर आल इंडिया कैटेगरी रैंक 5262 हासिल कर परिजनों सहित कस्बा का मान बढ़ाया। सौम्या की इच्छा भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश सेवा की है तो देवांशी ने भविष्य में सफल सर्जन बनना चाहती है।

NEET 2023

बेटियों ने सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। बेटी की सफलता पर परिजनों को घर पहुंच कर पू्र्व चेयरमैन संजय चतुर्वेदी, विनोद शुक्ला, जितेंद्रनाथ चतुर्वेदी, नैमिष द्विवेदी, कौशलेन्द्र यादव, उमंग, रंजन आदेश दुबे, नितेंद्र बिहारी हजेला, मनीष अग्रिहोत्री, राजन सैनी, डा.पंकज वर्मा, डा.कमलेन्द्र शाक्य, श्री निवास पाल सहित नगर के शिक्षकों ने बधाई दी।

 

संबंधित समाचार