बरेली: जाट रेजीमेंट सेंटर में हेडक्वाटर्स कोटा के तहत भर्ती का आयोजन
बरेली, अमृत विचार। जाट रेजीमेंट सेंटर में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन (वाद्ययंत्र मुक्त श्रेणी), खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी 2 से 5 मार्च 2020 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिए …
बरेली, अमृत विचार। जाट रेजीमेंट सेंटर में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के तहत भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती 5 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समैन (वाद्ययंत्र मुक्त श्रेणी), खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी 2 से 5 मार्च 2020 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिए थे) और सैनिक लिपिक पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद और घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र तथा कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए 6, 7, 8 अक्टूबर को भर्ती आयोजित की जाएगी। राजस्थान के अभ्यार्थियों की 12 अक्टूबर व हरियाणा अभ्यार्थियों की 9 और 10 अक्टूबर को भर्ती आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच हेतु समस्त प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के लांग रेंज पर पहुंचना होगा। आठ बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
