चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 1. 36 करोड़ की राशि मंजूर, व्यापारियों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत होंगे सौंदर्यीकरण व अन्य कार्य, स्टेशन अधीक्षक का फूल-माला से किया स्वागत

स्टेशन अधीक्षक को सम्मानित करते व्यापारी।

चन्दौसी, अमृत विचार। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार ने चन्दौसी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए  1.36 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस पर व्यापारियों ने खुशी जताते हुए स्टेशन अधीक्षक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। योजना के अंर्तगत स्टेशन के सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों के एक करोड 36 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। 

गुरुवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंचे। अनुज कुमार ने बताया कि नगर के रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ है। इससे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में संगठन ने स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा का फूल-माला पहनाकर व मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह बड़ी उपलब्धि है। स्टेशन परिसर में इलेक्ट्रोनिक सूचना बोर्ड लगेगा, विशेष लाइट लगाई जायेंगी। ठंडे पानी के फ्रिज व यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक का कार्य बहुत सराहनीय है। उनके द्वारा स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की हर संभव कोशिश रहती है। इस मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष उमेर शमशी, मोहम्मद राशिद अंसारी, इरफान मंसूरी, मोहम्मद मुजीब इसरार, अहमद, विक्की रस्तोगी, निखिल शर्मा, अतुल कस्यप आदि मौजूद रहे।

 ये भी पढ़ें :  संभल : विस्फोट का मंजर याद कर सहम रहे लोग, बोले- ऊपर से बमों की तरह बरस रहे थे ईंट-पत्थर

संबंधित समाचार