Fatehpur: आनी थी बारात, दुल्हन प्रेमी के साथ हो गई फरार, दशहत फैलाने को दबंगों ने लहराए तमंचे, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में साथियों से तमंचे लहराकर प्रेमिका को अगवा किया।

फतेहपुर में साथियों से तमंचे लहराकर प्रेमिका को अगवा किया। पुलिस ने सहयोगी तीन आरोपियों में एक को दबोचा।

फतेहपुर, अमृत विचार। बारात से एक दिन पहले युवती को अगवा कर ले जाया गया। जिससे खुशियों की चौखट में किसी अनहोनी को लेकर मातम पसर गया। प्रेमी के सहयोग में गांव में तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले तीनों सगे भाइयों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के सुकूई मजरे सेमरा के रहने वाले मजदूर सुरेश की बेटी की बारात शुक्रवार यानि आज मध्या प्रदेश के छतरपुर जिले के वट गांव से आनी थी। घर में खुशियां ही खुशियां नजर आ रही थी। तभी अचानक हो हल्ला शुरू हो गया।

थरियांव थाना क्षेत्र के प्रयागदास पुर मजरे घूरी बुजुर्ग निवासी सगे भाई जशवंत,जयकरन व जगनायक पुत्र धर्म सिंह यादव बाइक से अवैध तमंचा और धारदार हथियार लेकर आए। इन सभी ने गांव में फायरिंग कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। दबंगों की दबंगई से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इसी बीच सेमरा गांव का चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू पुत्र भानसिंह यादव मजदूर की बेटी को घर से उठा ले गया। कुछ देर बाद लामबंद हुए ग्रामीणों ने दहशत फैलाने वाले तीनों सगे भाइयों को पकड़कर पिटाई की और तमंचा और चाकू के साथ पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

उधर, इस मामले में पुलिस के प्रभावी कार्रवाई न करने से नाराज ग्रामीणों में रात में थाने में हंगामा काटा। एसएसआई यशकरन सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष आशुतोष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीनों सगे भाइयों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना से वैवाहिक खुशियों का गवाह बनने वाली चौखट पर मातम पसरा नजर आया। तमाम रिश्तेदार वापस चले गए।

संबंधित समाचार