Banda Murder : ससुराल जाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या।

बांदा के कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव में ससुराल जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बांदा, अमृत विचार। ससुराल न जाने को लेकर हुए विवाद में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। संजो की शादी सात वर्ष पूर्व 2016 में गिरवां थाना अंतर्गत काजीपुर निवासी शिवकुमार से हुई थी। कुछ दिनों पहले संजो अपने मायके आ गई थी। ससुराल आए पति का पत्नी को उसकी ससुराल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।a

संबंधित समाचार