यूपी डैश बोर्ड में रामपुर को मिला 15वां स्थान, इस बार जिले की रैकिंग में हुआ सुधार
मंडल में मिला है दूसरा स्थान, 14 बिदुओं पर होती है स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल
रामपुर, अमृत विचार। यूपी डैश बोर्ड से मई में दी गई स्वास्थ्य सेवाओं को रैंकिग में जिला 15 वें स्थान पर रहा है। जबकि मंडल में दूसरा पायदान मिला है। अफसरों का कहना है कि जनपद में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की रिपोर्ट हर माह शासन को भेजी जाती है। जिसके आधार पर जनपद को रैंक हासिल होती है। इसमें खासतौर पर गभर्वती महिलाओं को मुहैया कराए जाने वाली सुविधाओं पर फोकस रहता है। इसमें 14 बिदुओं पर स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल होती है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं को जिले की प्रगति के आधार पर जनपद को यूपी डैश बोर्ड की रैंक जारी होती है। स्वास्थ्य योजनाओं को सुधार कराने में विभाग को ओर अभी काफी जोर और देना पड़ेगा। जिससे कि जनपद को और अच्छी रैंक मिल सके।
एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकित शर्मा बताते हैं कि 14 बिंदुओं में गभर्वती महिलाओं की काउंसलिंग, माह में प्रसूता की जांच, नवजात बालक, बालिकाओं को जन्म दिए जाने बाद 9 माह के भीतर रिपोर्ट, एचआईवी, होमोग्लोबिन, बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए हेपाटाइटिस और पेंटा इंजेक्शन की रिपोर्टिंग आशाओं द्वारा घर-घर जाकर की जाती है। मई माह की रिपोर्ट में काफी अच्छी प्रगति है। दावा है कि इस बार जिले की रैकिंग में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: शाहबाद में बन रहा जिले का पहला संघटक डिग्री कॉलेज
