Flood in Brazil : ब्राजील में बाढ़ से 11 लोगों की मौत, 20 अन्य लापता...नगर पालिकाओं ने किया आपातकाल घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रासीलिया। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भारी बाढ़ के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य लापता हैं। रियो ग्रांडे डो सुल में शुक्रवार को कम से कम 16 नगर पालिकाएं अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुईं। ब्राजील के मीडिया ने बताया था कि कम से कम तीन लोग मारे गए और 12 अन्य लापता हैं।

रियो ग्रांडे डो सुल के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “फिलहाल 11 लोगों की मौत दर्ज की गई है।” बाढ़ के कारण रियो ग्रांड डो सुल में लगभग 120,000 घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं है और कई नगर पालिकाओं ने आपातकाल घोषित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 41 प्रभावित नगरपालिकाओं में कुल 2,330 लोग बेघर हो गए हैं और 600 से अधिक को उनके घरों से निकाला गया है। 

कैलिफोर्निया में गोलीबारी, आठ लोग घायल
लॉस एंजिलिस। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार की है। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के प्रतिनिधियों ने लॉस एंजिलिस से 20 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सिटी ऑफ कार्सन में स्थानीय समय अनुसार लगभग 12:05 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। रिपोर्ट में कहा गया है कि घटनास्थल पर अधिकारियों को छह घायल लोग मिले। वहीं दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ितों की उम्र 16 से 29 के बीच थी और उनमें से दो की हालत गंभीर है। केटीएलए टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान कम से कम 50 किशोर एक पूल पार्टी में भाग ले रहे थे। 

ये भी पढ़ें : न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में PM मोदी के कार्यक्रमों के दौरान प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन

संबंधित समाचार