रायबरेली: आज असुरक्षित महसूस कर रहा है हर भ्रष्टाचारी, मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पूर्व विधायक ने गिनाई उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज ,रायबरेली, अमृत विचार। मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरेनी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि समाज विरोधी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति भाजपा की सरकार से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है ।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, की संकल्पना के साथ नौ वर्षों में विश्व पटल पर भारत ने हर क्षेत्र में धाक जमा दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व ही है, जिससे प्रभावित होकर विश्व के अन्य देशों के नेता राष्ट्राध्यक्ष भारतीय नेता के समक्ष नत मस्तक रहते है। सेवा भाव की प्रधानमंत्री की सोच व कार्य भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडे ने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के चलते सरेनी विधान सभा क्षेत्र का भी विकास पूर्व विधायक के प्रयासों से हुआ है ।क्षेत्र को दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, डलमऊ कार्तिक मेले को प्रान्तीय मेले का दर्जा, पूरे पाण्डेय से भोजपुर एवं लालगंज से सरेनी मार्ग का चौड़ी करण एवं निर्माण हुआ है। 

संचालन कर रहे चंद्र प्रकाश पांडे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एवं योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास व देश आर्थिक, सामरिक रूप से मजबूत हुआ है।  इस अवसर पर अशोक गुप्ता, महेंद्र सिंह, केसी गुप्ता, मनोज सिंह फ्रेंचाइजी, शिवम गुप्ता, शंभू सिंह आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार