Kanpur Crime : घाट किनारे मिला युवक का शव, परिजनों बोले- हत्या कर फेंका गया, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में घाट किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र में घाट किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर में घाट किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। बालू घाट किनारे शव तैरता देख में लोगो ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वाजिदपुर ट्रीटमेंट प्लांट के बगल में 28 वर्षीय जीतू निषाद के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि युवक के लापता होने के बाद वह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गए थे। लेकिन पुलिस ने टरका दिया था। परिजनों ने हत्या कर शव को गंगा में फेंके जाने का आरोप लगाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार