अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली व कई मुद्दों पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली समेत सात मुद्दों को लेकर सोमवार को यहां पंचायती राज के सफाई कर्मियों ने तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी। सात सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को प्रेषित किया। 
  
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन में जिले भर से सफाई कर्मी शामिल हुए। संघ की मांग है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बने, सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति हो, 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड-पे दिया जाए,  जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हो, पदनाम पंचायत सेवक किया जाए, प्रधान के नियंत्रण से मुक्त और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। 

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, जिला मंत्री देवीप्रसाद, कोषाध्यक्ष रविन्द्र पाल, शैलेंद्र रावत, अरविंद याद, बृजकिशोर, तुलाराम यादव, चमेली पटेल, विजय सिंह, अशोक सिंह, अजय शर्मा समेत तमाम कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पति ने पत्नी और साली को गोली, एक की मौत, एक एक घायल, इलाके में सनसनी, जानें मामला

संबंधित समाचार