रायबरेली: रात में घर में घुसा युवक, वजह सुनकर दंग रह गए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरेनी, रायबरेली, अमृत विचार। रात में गांव का एक युवक दूसरे के घर में घुस गया। घर में एक किशोर अकेला सो रहा था। उसकी आंख खुली तो युवक भाग गया, बाद में युवक ने घर में घुसने की जो वजह बताई उसे सुनकर लोग दंग रह गए। उसने कहा कि मैं खाना खाने गया था। मामले में महिला ने युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
      
मामला थाना क्षेत्र के नीबी गांव का है। गांव की महिला रजनी का कहना है कि वह अपने मायके गई हुई थी। घर में उसका बेटा अविनाश रात में अकेला सो रहा था। तभी गांव का एक युवक उसके घर में घुस आया। इस दौरान अचानक उसके बेटे की आंख खुल गई। उसके बाद युवक भाग गया। महिला जब मायके से वापस आई तो उसके बेटे ने पूरी घटना बताई। महिला ने उसके बाद अपने घर का सारा सामान टटोला, तो घर का सभी सामान सुरक्षित था। 

फिर महिला युवक के पास पहुंची। जब उसने रात के अंधेरे में घर में घुसने का कारण पूछा, तो युवक ने कहा कि मुझे भूख लगी थी, मैं तुम्हारे यहां खाना खाने गया था। खाना न मिलने पर वापस लौट आया हूं। उसके बाद युवक ने महिला को गालियां देना शुरू कर दिया। सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने मामले की तहरीर दी है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: पति ने पत्नी और साली को गोली, एक की मौत, एक एक घायल, इलाके में सनसनी, जानें मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज