छत्तीसगढ़: यात्री बस अनियंत्रित होकर रैलिंग से टकराई, 26 यात्री घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घरघोडा थाना क्षेत्र में रायगढ़ से लैलूंगा जा रही यात्री बस रेलवे लाइन के ऊपर बनी पुल की रेलिंग से अनियंत्रित हो टकरा गई। घटना इतना जबरदस्त था की वाहन से दो यात्री पूल के ऊपर से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए। 

इस घटना में 26 यात्री घायल हुए वहीं दो गंभीर रुप घायल है। घायल यात्रियों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- ‘आदिपुरुष’ पर छ्त्तीसगढ़ में लगेगा प्रतिबंध, जानिए फिल्म को लेकर केंद्रीय मंत्री ने CM बघेल से क्या कहा?