रामपुर: कार की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रामपुर, अमृत विचार। कार पीछे करते समय ग्रामीण के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बिलासपुर के गांव डिबडिबा निवासी वीर सिंह रविवार रात को घर के आगे खाली पड़ी जमीन पर सो रहा था कि इस बीच पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने कार को पीछे करते समय वीर सिंह को कुचल दिया। उसके चीखने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए थे। उसके बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को घर ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, चार घायल
रामपुर। नेशनल हाईवे पर पशुओं को बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हरदोई के रहने वाले विनीत अपनी पत्नी कीर्ति और बेटा तन्हा, भांजा राकेश, हरिओम के साथ कार से कुछ दिन पहले हरिद्वार गए थे। सोमवार को वहां से वापस आते समय धमोरा के पास पशुओं को बचाने के फेर में कार अनियंत्रित खाई में पलट गई। हादसे के बाद कार में सवार लोगों ने चीख पुकार मचा दी। जिसके बाद मौके से गुजर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उसके बाद किसी तरह से सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ एकत्र रही। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की जानकारी घायल ने अपने परिजनों को दी।
ये भी पढ़ें:- आयुष्मान खुराना को लेकर फिर से फिल्म बनाना चाहते हैं श्रीराम राघवन, बोले- शानदार अभिनेता
