Raebareli Crime News : पत्नी के आशिक का साथियों संग मिलकर पति ने रेता गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरेनी / रायबरेली , अमृत विचार। पत्नी की शादी के पहले से  आशिक रहे युवक से सुलह समझौता के दौरान पति ने साथियों के संग मिलकर उसका गला रेत दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर बाद की है। 

थाना क्षेत्र के भोजपुर के पास स्थित दशा रानी मंदिर के पास दो लोगों ने मिलकर एक युवक का गला रेत दिया और भाग गए। जिससे युवक गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंचे ।युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की दशा गंभीर बनी हुई है। पूरे घटना की जानकारी युवक ने पुलिस और परिजनों को दी है। 

युवक क्षेत्र के गांव भीटा का रहने वाला राहुल ( 24 वर्ष ) पुत्र बबलू है । युवक का क्षेत्र की एक युवती से काफी अर्से से अवैध संबंध है ।इस बीच युवती की शादी हो गई ।शादी होने के बाद युवती के पति को दोनों के संबंधों के बारे में जानकारी हुई। उसके बाद उसके पति ने राहुल को बातचीत और सुलह के लिए दशा रानी मंदिर के पास बुलाया था  बातचीत के दौरान स्थिति बिगड़ गई और युवती के पति के साथ आए दो लोगों ने उसे पकड़कर उसका गला चाकू से रेत दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां उसका इलाज चल रहा है पूरे मामले की छानबीन चल रही है। घटना कारित करने वालों की खोज जारी है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : जिले के प्रभारी मंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज में गिड़गिड़या तीमारदार

संबंधित समाचार