Sawan 2023: कब से शुरू होगा कांवड़ यात्रा, जानें इस बार सावन का पहला सोमवार क्यों है खास?

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Sawan 2023: सावन का पावन महीना भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, सावन में महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाए पूरी होती है। सावन में सोमवार का व्रत भी रखा जाता है, जिसे सोमवारी के नाम से जाना जाता है। वहीं सावन माह में शिव भक्त कांवड़ ले कर जल चढ़ाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल कांवड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है और पहला सावन सोमवार का उपवास कब रखा जाएगा।

कांवड़ यात्रा 2023
सावन मास आरंभ होते ही कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हो जाता है, जो कि पूरे सावन खत्म होने तक चलेगा। बता दें कि इस साल सावन दो महीने का होगा। सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, जो कि 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। कांवड़ यात्रा का समापन भी 31 अगस्त को ही होगा। सावन में कावंड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। हर साल सावन में कांवड़िए कांवड़ लेकर शिव मंदिरों में जाते हैं और महादेव को जल अर्पित करते हैं। झारखंड के बैद्यनाथ धाम समेत अन्य प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूरे सावन कांवड़ियों की भीड़ रहती है। दूर-दूर से शिव भक्त कांवड़ लेकर महादेव के दरबार में पहुंचते हैं।

पहला सोमवार व्रत क्यों है खास?
सावन का पहला सोमवार व्रत भक्तों के लिए काफी मायने रखता है। इस साल सावन के पहले सोमवार पर खास योग बन रहे हैं। सावन का पहला सोमवार का व्रत 18 जुलाई 2023 को रखा जाएगा और इसी दिन रवि योग का संयोग बन रहा है। धर्म शास्त्र में रवि योग को बहुत ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि इस योग में की गई पूजा-पाठ और मंत्रों का उच्चारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं रवि योग में शिव परिवार की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली आती है। 

(नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें- Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि पर बन रहा ये शुभ संयोग, नोट कर ले मुहूर्त और जानें महत्व

संबंधित समाचार