भदोही में सुहाग सेज पर मृत मिली दुल्हन, परिजनों में कोहराम, जानें पूरा मामला
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में दो दिन की नई नवेली दुल्हन का शव सुहाग सेज पर मृत पाये जाने से सनसनी फैल गयी। इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने सोमवार को बताया कि इलाके के गहरपुर निवासी सलीम का विवाह पिछले शनिवार को जौनपुर के सहजनी नोनारी गांव निवासी रोशनी से हुआ था।
सोमवार को रोशनी दोपहर का खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थी कि सलीम कमरे में पहुंचा तो पत्नी को लाल जोड़े में बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा पाया। ससुरालीजन आनन-फानन में उसे सीएचसी गोपीगंज ले गये जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मायके वालों को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि मौत कैसे हुई है।
यह भी पढ़ें:-UP Weather Alert: आज राजधानी लखनऊ समेत यूपी के 44 जिलों में आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
