हरदोई: सड़क पर जख्मी पड़ा था युवक, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ससुराल जाने के लिए युवक घर से बाइक से निकला था। इसी बीच रास्ते में थोक माधौ के पास वह सड़क पर जख्मी हालत में पड़ा हुआ मिला। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस सड़क हादसा बता रही है, तो वहीं उसके घर वाले हत्या होना कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

बताया गया है कि बघौली थाने के अहिरी मजरा धर्मपुर निवासी रामेन्द्र कुमार के 23 वर्षीय पुत्र प्रवेश की शादी पिछले साल 9 जून को हुई थी। प्रवेश सोमवार को घर से ससुराल जाने की बात कह कर बाइक से निकला था। इसी बीच थोक माधौ के पास प्रवेश ज़ख्मी हालत में सड़क पर पड़ा हुआ देखा गया। 

इस बीच उधर से निकल रहे राहगीरों ने इस बारे में पुलिस को खबर की, पुलिस ने उसे एम्बुलेंस-108 से मेडिकल कालेज भिजवाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बारे में मंगलवार को उसके घर वालों को पता चला। जहां पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही हैं, वहीं प्रवेश के घर वाले उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे रहें हैं। पुलिस का कहना है इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-Video: मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ, मुझे अपना जिस्म छूने दो... महिला ने कौशांबी एसपी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, अब मुकरी

संबंधित समाचार