Auraiya में नहीं थम रहा मोबाइल चोरी होने का सिलसिला, सब्जी मंडी में फिर वारदात, बाजार में गिरोह सक्रिय
औरैया में में नहीं थम रहा मोबाइल चोरी होने का सिलसिला।
औरैया में में नहीं थम रहा मोबाइल चोरी होने का सिलसिला। विगत माह 2 मई में 4 अलग-अलग लोगों के एंड्राइड मोबाइल फोन राणा मार्केट सब्जी मंडी याकूबपुर से गायब हो गए।
औरैया, अमृत विचार। कस्बा स्थित सब्जी मंडी से अज्ञात चोरों द्वारा एक माह में आधा दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। विगत मास 2 मई में 4 अलग-अलग लोगों के एंड्राइड मोबाइल फोन राणा मार्केट सब्जी मंडी याकूबपुर से गायब हो गए। वर्तमान में बाजार में मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय है।
याकूबपुर कस्बे में स्थित सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी की घटनाओं का सिलसिला कई महीनों से जारी है लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। रविंद्र कुमार निवासी लालगांव कानपुर देहात ने बताया कि वह सोमवार को लगभग शाम 5 बजे राणा मार्केट सब्जी मंडी याकूबपुर में सब्जी लेने गया था तभी किसी अज्ञात चोर ने उसका एक एंड्राइड फोन पार कर दिया।
दाना मार्केट सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए दिनेश कुमार पुत्र विजय बहादुर निवासी पुरवा माखन ने बताया कि वह लगभग 5 बजे शाम को राणा मार्केट सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए थे। तभी किसी ने उनका फोन चोरी कर लिया। इसकी जानकारी उनको तब हुई जब उन्होंने कॉल करने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकालना चाहा लेकिन जेब में मोबाइल नहीं था। इसकी खोजबीन की मगर कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने आसपास के लोगों से की तो पता चला कि बाजार में कई अन्य मोबाइल भी गायब थे। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पास के ही पुलिस चौकी में दी है।
