बरेली: भाजपा नेता की कार में रिवाल्वर लहराता मिला दरोगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट के युगवीणा लाइब्रेरी परिसर में हुई सिपाही के जन्मदिन की विवादित पार्टी में दरोगा और तीन सिपाही लाइन हाजिर तो कर दिए गए, लेकिन दरोगा ने यह कहकर हलचल मचा दी कि उसने गोली इंस्पेक्टर के कहने पर चलाई थी। एसपी ट्रैफिक की जांच में व्यापारियों ने बयान दिए है कि …

बरेली, अमृत विचार। कैंट के युगवीणा लाइब्रेरी परिसर में हुई सिपाही के जन्मदिन की विवादित पार्टी में दरोगा और तीन सिपाही लाइन हाजिर तो कर दिए गए, लेकिन दरोगा ने यह कहकर हलचल मचा दी कि उसने गोली इंस्पेक्टर के कहने पर चलाई थी। एसपी ट्रैफिक की जांच में व्यापारियों ने बयान दिए है कि दरोगा घटना वाले दिन सुबह से एक भाजपा नेता के साथ कार में शराब पीकर घूम रहा था और उसने बाजार में भी रिवाल्वर लहराई थी।

कैंट थाने में तैनात सिपाही अश्वनी का पिछले दिनों जन्मदिन था। उसने जन्मदिन की पार्टी बिना परमीशन के युगवीणा में की थी, वहां रात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दरोगा संजय सिंह और डीजे वाले में कहासुनी हो गई। इसके बाद दरोगा ने रिवाल्वर निकाल ली और धक्का-मुक्की में गोली उनके ही लग गई। एसएसपी ने दरोगा संजय सिंह, सिपाही अश्वनी, अनुज और अमित को लाइन हाजिर कर दिया।

इसके बाद दरोगा ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र सिंह के कहने पर उसने गोली चलाई थी। इसकी जांच एसपी ट्रैफिक कर रहे हैं। एसपी ट्रैफिक ने सदर के व्यापारियों के बयान दर्ज किए तो उन्होंने उनको बताया कि घटना के दिन दरोगा संजय सिंह एक भाजपा नेता की कार में शराब पीकर घूम रहा था। उसने सदर में पकौड़ी लेने के दौरान भी रिवाल्वर को लहराया था। जांच में यह भी पता चला है कि अश्वनी की पार्टी में कैंट इंस्पेक्टर भी गए थे।

संबंधित समाचार