बरेली: कोरोना संक्रमित छात्रों को परीक्षा की अनुमति नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमित छात्रों को परीक्षा में न बिठाने का फैसला किया है। महाविद्यालय संक्रमित छात्रों का विवरण जुटाएंगे। ऐसे सभी छात्रों की परीक्षा को लेकर बाद में निर्णय किया जाएगा। सोमवार को परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राध्यक्षों को यह निर्देश जारी किया है। केंद्राध्यक्षों को …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने कोरोना संक्रमित छात्रों को परीक्षा में न बिठाने का फैसला किया है। महाविद्यालय संक्रमित छात्रों का विवरण जुटाएंगे। ऐसे सभी छात्रों की परीक्षा को लेकर बाद में निर्णय किया जाएगा। सोमवार को परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राध्यक्षों को यह निर्देश जारी किया है।

केंद्राध्यक्षों को जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर कोई छात्र कोरोना संक्रमित है, तो उसकी जानकारी जुटाते रहें। उनकी जांच रिपोर्ट भी रखें। वहीं संक्रमित छात्रों से भी कहा गया है कि वे परीक्षा से पहले अपने महाविद्यालयों तक संक्रमण जांच रिपोर्ट व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पहुंचा दें या सूचित करें। वहीं, केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान जिन छात्रों का तापमान अधिक होगा, उन्हें अलग बिठाकर परीक्षा कराई जाएगी।

मुख्य परीक्षा के उड़न दस्ते भी तय नहीं
कोरोना संक्रमण के बीच होने जा रही एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा नकल रोकने की चुनौती रहेगी। इसलिए क्योंकि सामान्य दिनों की अपेक्षा केंद्रों पर उतनी गहन जांच नहीं हो पाएगी। यही नहीं सोमवार शाम तक विवि प्रशासन ने केंद्रीय सचल दस्ते भी निर्धारित नहीं किए हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उड़न दस्तों की सूची लगभग तय है। आंतरिक सचल दल सक्रिय रहेंगे। केंद्राध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा नकलविहीन हो। सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की जाएगी।

संबंधित समाचार