International Yoga Day 2023 : योगमय हुआ लखनऊ, 50 से अधिक स्थानों पर किया गया योगाभ्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को रेजीडेंसी व काकोरी बाज़नगर स्थित शहीद स्मारक में जनपद स्तरीय योगाभ्यास  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इतना ही नहीं जिले के विभिन्न पार्कों में भी बड़े पैमाने पर लोग योगाभ्यास करते नजर आये।

इसके अलावा सरकारी और निजी संस्थानों में भी योगाभ्यास कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से रेजीडेंसी और काकोरी स्थित शहीद स्मारक में बड़े स्तर पर योग का कार्यक्रम आयोजित किया।

10 (39)

रेजीडेंसी में जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहे। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि 21 जून को भारत सहित पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में  मना रहा है।

उन्होंने कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क आत्मा और शरीर को सभी तरीके से प्रभावित करता है। योग के द्वारा मन मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। जो लोग नियमित योग करते हैं, वे इस एहसास को भलीभांति महसूस कर सकते हैं। योग की विधा भारत की महर्षि पतंजलि की देन है। भारत में दुनिया को अर्थशास्त्र, जीरो, 1 से 9 तक के अंक, आयुर्वेद, व्याकरण आदि बहुत कुछ दिया है। योग भी भारत की विश्व को बहुमूल्य देन है।

वहीं बाज़नगर काकोरी स्थित शहीद स्मारक में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें -International Yoga Day 2023: SGPGI में योगासनों को देख मंत्र मुग्ध हुये लोग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज